Sunday, September 6, 2026

असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान्नार्थ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

  • छात्रों को किया गया प्रेरित 

असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार, 27 जुलाई, 2025, को समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित देवशरण त्रिपाठी के नाम समर्पित था। सिलचर, श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड स्थित विमेन्स कॉलेज, महिला महाविद्यालय, के ऑडिटोरियम हॉल में महासभा के अध्यक्ष श्री नर्वदेश्वर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में असम विश्वविद्यालय की प्रो. अजीता तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही।

इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुजीत तिवारी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, महासचिव मनीष उपाध्याय और बतौर विशिष्ट अतिथि व संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार दुबे मंच पर मंचासीन थे। शिक्षाविद डॉ. संतोष चतुर्वेदी, संस्था के नियामक समिति के अध्यक्ष केशव दीक्षित,सदस्य युगल किशोर त्रिपाठी, ओमकार तिवारी, चिंटू उपाध्याय, वर्तमान कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों, उपाध्यक्ष चंदन त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, कमलेश तिवारी, किरण त्रिपाठी, अनुपमा मिश्रा, पूनम मिश्रा आनंद दुबे,  सुपर्णा तिवारी, सुप्रिया चौबे, धनजंय तिवारी, अमरेश तिवारी, अम्बर पांडेय, अंजनी दीक्षित समेत बिमल दुबे, राजेश मिश्रा ( कालीनगर ), गोपीनाथ दुबे, प्रांत ज्योति मिश्रा, सिद्धेश्वर मिश्रा, सुनीता तिवार ( हाथीखीरा ), प्रितेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, पिंकी दुबे, उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी , अंकिता त्रिपाठी आदि की उपस्थिति थी।

ब्रह्ज्योति महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती रूपतारा दीक्षित और सरोज मिश्रा विशेष आमंत्रण पर उपस्थित रहीं। सम्मान समारोह में वर्ष 2024 और वर्ष 2025 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस, एम फार्मा आदि क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों का भी सम्मान हुआ। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, छात्रों के अभिभावक भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। संस्था का मानना था कि विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं समाज के प्रेरणास्रोतों को मंच पर लाकर सम्मानित करने से  आयोजन का उद्देश्य पूरा होता है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सुप्रिया चौबे और अंजनी दीक्षित ने किया। स्वागत भाषण महासचिव मनीष उपाध्याय ने रखा। मुख्य अतिथि प्रो. अजिता तिवारी, संस्था के अध्यक्ष नर्वदेश्वर दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुजीत तिवारी सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने सम्मान समारोह करने के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्र – छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और परिवार, समाज, देश का नाम रोशन करे उसके लिए उत्साह बढ़ाया।

मुख्य अतिथि प्रो. अजिता तिवारी ने आयोजन की सरहना करते हुए छात्रों को सही दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. सुजीत तिवारी ने अपने भाषण में ब्राह्मणों के उत्थान पर बात किए। अध्यक्ष ने संस्था को संगठित रखने और समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। महासचिव ने संस्था द्वारा अब तक हुए उल्लेखनीय कार्यों और सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डालने के साथ – साथ आगामी विजन पर जोर दिया।

धन्यवाद ज्ञापन कमलेश तिवारी ने रखा। उल्लेखनीय है कि मेधावी विद्यार्थियों का पंडित ताराचंद त्रिपाठी स्मृति, स्व. संजय प्रसाद चौबे, स्व: सच्चिदानंद उपाध्याय स्मृति पुरस्कार जबकि पंचायत प्रतिनिधियों का स्व: महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय स्मृति पुरस्कार, प. रामरूप तिवारी स्मृति पुरस्कार और विद्यादेवी तिवारी स्मृति पुरस्कार सम्मानित किया गया।

Popular Articles