Sunday, September 6, 2026

सिलचर – आइजोल रोड, बाईपास पर छह करोड़ मूल्य के याबा टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने की पुलिस की सराहना 

  • नशीले पदार्थ आइज़ोल, मिज़ोरम से अवैध रूप से लाया गया था

प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के परिवहन के खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में सोमवार को तड़के एक विशेष इनपुट के आधार पर कछार पुलिस ने सिलचर सदर अंतर्गत घुंगूर बाईपास, सिलचर – आइज़ोल रोड पर मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया।

VIDIO

कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नुमाल महत्ता ने इसकी जानकारी दी। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कछार पुलिस की इस अभियान के लिए सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महत्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नशा मुक्त राज्य बनाने के ध्येय को पुलिस सार्थक करने जुटी है।

एसएसपी ने बताया कि एक वाहन ( AS01 FZ/4421 ) रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने वाहन में विशेष रूप से बनाए गए कक्षों के अंदर छिपाई गई 20000 (बीस हजार) संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद कीं। इन मादक पदार्थों की कीमत ब्लैक मार्केट बाजार में लगभग 6 करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सोनाई, काबुगंज के इंजामुल हक लस्कर और धोलाई, भागा के रूप में की गई। बरामद मादक पदार्थ को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया है। घटनास्थल पर की गई जांच के दौरान, ड्रग डिटेक्शन किट में मेटाम्फेटामाइन के सकारात्मक परिणाम मिले। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह नशीले पदार्थ आइज़ोल, मिज़ोरम से अवैध रूप से लाया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles