Sunday, September 6, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर के अध्यक्ष चुने गए धनराज सुराणा, समाज के लोगों ने दी शुभकामनाएं 

  • मतदान प्रक्रिया में भारी मतों से हुए विजयी 

मारवाड़ी सम्मेलन सिलचर शाखा द्वारा स्थानीय एक होटल में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा की अध्यक्षता मूलचन्द वैद ने की। मंच पर संरक्षक महावीर प्रसाद जैन, बुद्धमल जैन, राजकुमार जैन मंचासीन रहे। सचिव पवन राठी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गत मार्च महीने में आयोजित ऐतिहासिक प्रांतीय अधिवेशन की सफल आयोजन पर चर्चा के दौरान सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर खुशी जताई।

पिछले सालों का लेखा जोखा अध्यक्ष मूलचंद वैद ने प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। अंत में कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की तथा चुनाव के लिए दोनों चुनाव अधिकारियों को मंच सौंप दिया गया‌। चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद जैन तथा नवरत्न चौपङा ने घोषणा करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों, धनराज सुराणा एवं प्रदीप सुराणा ने पर्चा दाखिल किया है।

चुनावी प्रक्रिया में वैध मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया संपन्न की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद जैन ने नतीजों की घोषणा की। धनराज सुराणा भारी मतों से विजयी घोषित किए गए। आगामी कार्यकाल के लिए धनराज सुराणा अध्यक्ष चुने गए। दोनों प्रत्याशियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तथा आशा जताई गई कि समाज में मिलजुल कर दोनों ही काम करेंगे।

मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा, महिला शाखा मारवाड़ी, युवा मंच की विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने धनराज सुराणा को उतरीय देकर तथा तिलक लगाकर अभिनंदन व सम्मानित किया। महिला शाखा ने निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद वैद के कार्यकाल की सराहना करते हुए उतरीय प्रदान कर सम्मानित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनराज सुराणा ने उनको अध्यक्ष चुने पर सम्मेलन के सम्मानित सदस्यों, मित्रों, समाज के बड़े बुजुर्गों, शुभचिंतको आभार प्रकट किया। सम्मेलन को आगे बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों को तेज करने और समाज के हर सुख – दुख में शामिल होने के साथ – साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बुजुर्गों को प्रणाम किया, जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप सुराणा के भी पांव छूकर सम दृष्टि एवं मृदुल व्यवहार का परिचय दिया। प्रदीप सुराणा ने युवा अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मिलजुल कर काम करने का भरोसा दिया।

3 COMMENTS

Comments are closed.

Popular Articles