- प्रतियोगिता के दौरान मुनि श्री प्रशांत कुमार जी ने बच्चों को प्रेरणादायक उपदेश देते हुए कहा, चाहे आप जीवन में कितने भी बड़े इंसान बन जाये, लेकिन सबसे पहले एक अच्छा मानव बनना आवश्यक है
मारवाड़ी युवा मंच, सिलचर शाखा द्वारा समाज के बच्चों के लिए इनडोर खेल प्रतियोगिता का सुंदर एवं सुव्यवस्थित आयोजन जैन भवन में किया गया। इस आयोजन में 57 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मुनि श्री प्रशांत कुमार जी ने बच्चों को प्रेरणादायक उपदेश देते हुए कहा, चाहे आप जीवन में कितने भी बड़े इंसान बन जाये, लेकिन सबसे पहले एक अच्छा मानव बनना आवश्यक है।

समापन समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन के नव-निर्वाचित अध्यक्ष धनराज सुराना का मंच द्वारा सत्कार किया गया एवं उनके करकमलों से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता में, कैरम (बॉयज): विराट सुराना, देवेश भूरा, कैरम (गर्ल्स): कनिष्का बोथरा, लूडो: शीतल बरडिया, म्यूजिकल होला-लूप: कुमकुम बरडिया , ऋषभ सुराणा नाम शामिल है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गरिमा बेद (धर्मपत्नी श्री चेतन वैद ) द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे विशेष उत्साह और आनंद का वातावरण बना।
कार्यक्रम के संयोजक चेतन वैद और रोहित दफ्तरी रहे, वहीं अरुण सुराना और सुमित सुराना ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित गणमान्य सदस्यों में मारवाड़ी युवा मंच मंडल-I के उपाध्यक्ष हरीश काबरा, वर्तमान अध्यक्ष विवेक जैन, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सोनावत, स्थायी आमंत्रित सदस्य ललित बोथरा, उपाध्यक्षगण – निशांत जैन, जितेंद्र राठी, अजय सरावगी तथा सचिव विशाल सांड, कोषाध्यक्ष जैकी मारोठी उपस्थित रहे।

साथ ही मंडल I के पूर्व मंडलीय सचिव हेमंत बिनायकिया और सदस्यों में से प्रवीण सोनावत, महावीर वैद, अमित वैद एवं महेश जोशी , संयम तिवाड़ी ,बजरंग जैन आदि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। 20 जुलाई को डीआरजी टर्फ, मेहरपुर में समाज के बच्चों के लिए भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। इसमें रोहित दफ्तरी, चेतन वैद, गौतम सुराणा, अक्षय वैद व प्रतीक सांड की उल्लेखनीय भूमिका रही।
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं से समाज में सामूहिक एकता, भाईचारा, व बच्चों में खेलों के प्रति रुचि व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बल मिलता है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव भी सशक्त होता है। प्रवीण सोनावत, अमन काबरा और गौरव जोशी क्रमशः 18 वर्ष से ऊपर: प्रवीण फायरवॉल्स,13–18 वर्ष: थंडर किड्स, 6–12 वर्ष: टीनी टाइटंस नेतृत्व किया।


