Thursday, October 22, 2026

बोआली चाय बागान क्षेत्र में एक तालाब से 35 वर्षीय युवक का बरामद हुआ शव 

मृतक का नाम अरूप सरकार बताया गया, स्नान के दौरान डूब गये थे
  • चंद्रशेखर ग्वाला की रिपोर्ट

लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के बोआली चेंगजुर गांव पंचायत के अंतर्गत बोआली चाय बागान क्षेत्र में एक तालाब से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अरूप सरकार, स्वर्गीय अनिल सरकार के पुत्र के रूप में की गई है। सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर लखीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार रविवार को अरूप सरकार बगीचे के तालाब में स्नान के दौरान डूब गये थे। आज स्थानीय लोगों ने उनके शव तालाब में पानी के ऊपरी सतह पर तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना लखीपुर थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर होनी कार्रवाई की।

Popular Articles