- भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे से गुंजायान हुआ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा का नेतृत्व असम के मंत्री कौशिक राय ने किया। बड़ी संख्या बाइकर्स भाग लिए। भाजयुमो द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में असम के मंत्री कौशिक राय के अलावा राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा, महासचिव अमिताभ राय आदि प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे से समूचा शहर गुंजायान हुआ। सभी बाइक में तिरंगा फहरा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ता देशभक्ति से लबरेज दिखाई दिए। सड़कों पर तिरंगामय बन गया।


