- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा
देश एवं राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ – साथ कछार जिले में भी स्वाधीनता दिवस मनाया गया। सिलचर में स्थित डीएसए मैदान में आयोजित 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में असम के मंत्री कौशिक राय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान हुआ।
- VIDEO
परेड की सलामी ली।मंत्री कौशिक राय ने जिला आयुक्त मृदुल यादव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता की उपस्थिति में जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण कर जनता और अतिथियों का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री राय ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। परेड की टुकड़ियों ने हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए।

उसके बाद परेड ने मार्च पास्ट किया और तिरंगे को सलामी दी। मंत्री श्री रॉय ने छठी असम पुलिस बटालियन, जिला पुलिस, यातायात पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड और 30 स्कूलों के छात्रों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके पूर्व मंत्री श्री राय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम राज्य में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि असम की आंतरिक सुरक्षा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आंदोलन के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंत्री आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा। विभिन्न महत्वकांशी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा। विकास कार्य धरातल पर दिखाई पड़ रहा। देश तेज गति से विकास कर रहा। असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का समान विकास हो रहा। मंत्री ने विकास कार्यों का उल्लेख किया।

बराक घाटी में निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास से जुड़े विषयों को अपने संबोधन में प्रमुखता से उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न भाषी भाषी के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। योग प्रदर्शन भी हुआ। इसके लिए पुरस्कार का वितरण भी किया गया। इस बीच, सुबह 8 बजे एक रंगारंग और अनुशासित जुलूस शुरू हुआ, जिसमें स्कूल निरीक्षक और उप निरीक्षक तथा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के नेतृत्व में स्कूल और कॉलेज के छात्र, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे और राष्ट्रीय ध्वज से सुसज्जित होकर, जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) मैदान की ओर बढ़े। सुबह 8:35 बजे गांधीबाग़ में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सुबह 8:45 बजे शहीद बेदी पर उनके बलिदान को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों , गैर सरकारी संगठनों ने सुबह सात से साढ़े सात के बीच झंडोत्तोलन किया।


