Monday, September 7, 2026

एकल अभियान के दक्षिण पूर्वोत्तर संभाग का विशेष सत्र का आयोजन

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र में लगभग 6000 ( छह हज़ार ) गांवो में एकल अभियान के तहत विद्यालय चल रहे हैं। जबकि  दक्षिण पूर्वोत्तर संभाग क्षेत्र में 1862 गांवों में एकल आयामों के कार्य है जारी

सिलचर वनबंधु परिषद कार्यालय सभागार में एकल अभियान, दक्षिण पूर्वोत्तर संभाग ने समिति प्रशिक्षण सत्र में ‘ग्राम संगठन, समिति ओरिएंटेशन कोर्स का आयोजन किया। इस विशेष सत्र में केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, गुवाहाटी एफटीएस चैप्टर के अध्यक्ष नीरज चमड़िया, केंद्रीय समिति प्रशिक्षक आशीष मिश्रा विशेष रूप इस बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गौरांग राय, दक्षिण असम पूर्वोत्तर संभाग के अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया मंच पर आसीन रहे।

VIDEO 

कार्यक्रम 11.30 बजे गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा पाठ से आरंभ हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित हुआ और मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया। विशेष सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे पवन अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि विभिन्न समितियां होती है, अभियान के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। समितियों का पुनर्गठन भी होता है।

उन्होंने बताया कि एकल अभियान समिति में ओरिएंटेशन कोर्स (एकल विद्यालय प्रशिक्षण) का उद्देश्य आचार्यों (शिक्षकों) को शिक्षण, संस्कार निर्माण, ग्राम विकास और संगठन को मजबूत करने का प्रशिक्षण देना है। इस कोर्स में प्रतिभागियों को प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल विकास और सामुदायिक जागरूकता के बारे में भी सिखाया जाता है, ताकि वे अपने गांवों में बच्चों और समुदायों को सशक्त बना सकें। एकल अभियान में कई आयाम है। शिक्षा,स्वास्थ्य और पोषण,सामुदायिक और आर्थिक सशक्तिकरण,संस्कृति और संस्कार,सामाजिक संबंध सहित कई आयाम चल रहे। उन आयामों के कार्यप्रणाली की जानकारी भी साझा की जाती है।

उनका उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले वंचित समुदाय का समग्र विकास करना है। इस क्रम में एकल विद्यालय के माध्यम से प्रयास किया जा रहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को उनके घर-द्वार तक बुनियादी प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना, जिससे वे उच्च शिक्षा के लिए सक्षम बन सकें। पूर्वोत्तर क्षेत्र में लगभग 6000 ( छह हज़ार ) गांवो में एकल अभियान के तहत विद्यालय चल रहे हैं। इस क्रम में एकल अभियान के तहत प्रारंभिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, स्वावलंबन शिक्षा, ग्रामोत्थान शिक्षा, संस्कार शिक्षा आदि के लिए ये संगठन पिछले 36 वर्षों से कार्यरत है।

वर्तमान में  लगभग एक लाख गांवों में  उपरोक्त आयामों के तहत सेवाकार्य निरंतर किया जा रहा। असम की दक्षिण पूर्वोत्तर संभाग क्षेत्र में सन 1998 से एकल अभियान चल रहा। इसके अंतर्गत दक्षिण असम, त्रिपुरा, मणिपुर में एकल अभियान के आयाम चल रहे। वर्तमान में 1862 गांवों में एकल आयामों के कार्य जारी है।

आयोजित विशेष सत्र में अंचलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव, प्रायः 25 लोग, सिलचर चैप्टर से राजकुमार दुबे, युगल किशोर त्रिपाठी, देवज्योति घोष, अरुण कुमार महतो, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार साह, संचिता देव तथा एफटीएस सिलचर चैप्टर महिला समिति से श्रीमती सुंदरी देवी पटवा, हेमलता सिंगोदिया, पूजा शारदा, कविता खंडेलवाल, शेफाली खंडेलवाल, सीमा खंडेलवाल, सुधा खंडेलवाल, विनीता खंडेलवाल, माधवी लखोटिया, अनिता जैन सहित अभियान के संरक्षक हनुमान जैन की उपस्थिति रही। कुशल संचालन सिलचर संभाग सचिव राजन कुंवर और  प्रमुख बाबुल नुनिया ने किया।

योगेश दुबेपूर्वोत्तर हलचल

Popular Articles