Monday, September 7, 2026

वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह शहीद जवान के परिजनों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की

  • श्राद्ध क्रिया अच्छे से सम्पन्न हो इसके लिए कुछ राशि सहायता के रूप में दी।

वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह बीएसएफ के शहीद जवान राजीव नुनिया के घर पहुंचकर परिवार से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में सेवारत राजीव नूनिया 27/8/25 को अचानक बाढ़ आने से बंकर में पानी भर गया, ओ अपने आप को बचा नहीं पाए और ओ शहीद हो गए। फिलहाल सैनिक सम्मान के साथ शहीद जवान का अंतिम संस्कार हो चुका है। 

सुरेंद्र प्रसाद सिंह हालचाल जानने उनके घर दयापुर में गए और उनके माता – पिता जी और परिवार के अन्य सभी सदस्यों से मिले । मिलकर सारी जानकारी ली ।

उसके बाद शहीद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा निवेदन किया। फिर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना की। साथ उनका श्राद्ध क्रिया अच्छे से सम्पन्न हो इसके लिए कुछ राशि सहायता के रूप में दी।

Popular Articles