- शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक दुर्गोत्सव मना सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों का गठन किया गया
लखीपुर सह- जिले में दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने बैठक की। राजस्व अंचल अधिकारी ऋतुपर्णा भद्र की अध्यक्षता में बैठक में इस वर्ष लखीपुर सह-जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक दुर्गोत्सव मना सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों का गठन किया गया है।
विभिन्न सरकारी आपातकालीन विभागों के अधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। लखीपुर सह- अंचल अधिकारी चंदन कलिता ने क्षेत्र में दुर्गोत्सव मनाने के लिए विभिन्न सरकारी नियमों को पढ़कर सुनाया। पूजा के चारों दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों, विशेष रूप से यातायात नियमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विभिन्न पूजा मंडप इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारी निभाता रहेगा। इसके अतिरिक्त,बिजली विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग और अन्य आपातकालीन विभागों को दुर्गा पूजा के दिनों में अपने-अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया।
साथ ही, दुर्गा पूजा के दशमी के दिन राजाबाजार, बिन्नाकांदी और लखीपुर उन्नयन खंड क्षेत्रों में रात 10 बजे तक मूर्ति विसर्जन किया जाएग। इस दिन के सभा में लखीपुर नगर पालिका के कार्यपालक अधिकारी हंसे, नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल कांति दास, लखीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष एल रवींद्र सिंह सहित और भी कई लोग उपस्थित थे।
चंद्रशेखर ग्वाला


