Saturday, April 18, 2026

श्री कृष्ण रुक्मिणी कलाक्षेत्र ने जुबीन गर्ग के लिए भारत रत्न, असम वैभव अथवा असम रत्न से नवाजे जाने की मांग की 

  • जुबीन गर्ग की जयंती के अवसर पर 18 नवंबर 2025 को एक संगोष्ठी करने की घोषणा

श्री कृष्ण रुक्मिणी कलाक्षेत्र परिसर में 21 सितंबर 2025 को एक लाइव टॉक शो आयोजित किया गया, जिसमें महान गायक जुबीन गर्ग अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में भारतीय संगीत में उनके योगदान, असमिया संस्कृति प्रभाव पर चर्चा की गई।

इस दौरान जुबिन गर्ग को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरुप “भारत रत्न”, “असम वैभव” या “असम रत्न” पुरस्कारों से नवाजा जाना चाहिए इसको लेकर गहन चर्चा की। उपरोक्त संस्थान के प्रमुख विधान सिंह खोमपाल में “जुबीन गर्ग राष्ट्रीय उद्यान” के लिए एक प्रस्ताव रखा, जिसमें जुबीन गर्ग की जीवन-आकार की प्रतिमा, एक बहुमंजिला सामुदायिक केंद्र, मनोरंजन केंद्र और पर्यटक गेस्ट हाउस शामिल होंगे।

कार्यक्रम में जुबीन गर्ग की जयंती के अवसर पर 18 नवंबर 2025 को एक संगोष्ठी का आयोजन भी शामिल है, जिसमें उनकी जयंती मनाई जाएगी। टॉक शो में बिधान सिंह अध्यक्ष, श्री कृष्ण रुक्मिणी कलाक्षेत्र के अलावा  होस्ट-सह-वक्ता के रूप में शशि कुमार सिन्हा मौजूद थे।  उत्तम कुमार सिन्हा द्वारा एक बांसुरी प्रदर्शन ने जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम ने जुबीन गर्ग के असमिया, विष्णुप्रिया मणिपुरी, बंगाली, हिंदी और 40 अन्य भाषाओं में काम और उनके 38,000 से अधिक गीतों के विशाल संग्रह पर प्रकाश डाला गया।

Popular Articles