Saturday, April 18, 2026

मेहरपुर बीरबल बाजार दुर्गा पूजा समिति, मंडप में पहुंचे कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा का हुआ सम्मान 

  • शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी की दी अग्रिम शुभकामनाएं

मेहरपुर बीरबल बाजार पूजा समिति ने कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा, महासचिव गोपाल राय का स्वागत एवं सम्मान किया। भोला नाथ यादव ने रूपम साहा को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया।

  • VIDEO

इस मौके जिला भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी का भी सम्मान हुआ। उल्लेखनीय है कि कछार जिला भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा बीरबल बाजार पूजा समिति मंडप में पहुंचे हुए थे। समिति ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साहा के साथ पार्टी के महासचिव गोपाल राय सहित कई अन्य पदाधिकारी भी थे, उनका भी स्वागत एवं गर्मजोशी से सम्मान किया गया।

भोला नाथ यादव ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि भाजपा के जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी आए और मां का दर्शन किया। भोला नाथ यादव सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सबका जीवन खुशहाल और सुख समृद्धि से भरा रहे यही कामना करता हूँ।

वहीं रूपम साहा ने शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी की अग्रिम शुभकमनाएं देते लोगों के खुशहाल जीवन के लिए कामना की। विदित हो कि रूपम साहा जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का अवलोकन किया और मां का दर्शन करने के साथ  समितयों के साथ संवाद किया। कछार जिला भाजपा अध्यक्ष रूपम

Popular Articles