Saturday, April 18, 2026

वनबंधु परिषद महिला समिति, सिलचर चैप्टर का दीपावली मेला आयोजित

  • मेले में लगभग 21 दुकानें सजी थी, मेले के माध्यम से जो भी डोनेशन संग्रह होता है, उसे एकल विद्यालय अभियान तहत बच्चों के शिक्षा पर किया जाता है खर्च 

वनबंधु परिषद महिला समिति, सिलचर चैप्टर द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोग आए और खरीददारी की।

  • VIDEO

मेले में लगभग 21 दुकानें सजी थी। सिलचर स्थित जैन भवन में वनबंधु परिषद एकल विद्यालय, महिला समिति, सिलचर चैप्टर द्वारा आयोजित दिवाली में स्थानीय उत्पादों का बोलबाला रहा। वस्त्र, दीपावली से संबंधित सामानों के अलावा फ़ूड स्टॉल भी लगे। हस्त निर्मित सामान की प्रदर्शनी लगाया गया था, जिसमे ज्वेलरी, दरवाल, लाइट, चादर, साड़ी,कुर्ती पूजन सामग्री व खाद्य सामग्री सहित अनेकों सामानों के स्टॉल लगे। प्रदर्शनी सह बिक्री हुई।

मेले में पहुंचे लोगों ने खरीदारी  स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद चखा। बहुत से लोगों द्वारा ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा देकर बेहतर समाज बनाने हेतु डोनेशन भी किया गया। वनबंधु परिषद महिला समिति, सिलचर की अध्यक्ष श्रीमती नीरू शर्मा ने मीडिया को आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से जो भी डोनेशन संग्रह होता है, उसे एकल विद्यालय अभियान तहत बच्चों के शिक्षा पर खर्च किया जाता है।

आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास है। वनबंधु परिषद शिलचर महिला समिति बहुत ही सक्रिय रूप से काम कर रही है। एकल अभियान के विभिन्न आयामों के तहत बनवासी समाज को आगे बढ़ाने और उनके बच्चों को शिक्षित करने के साथ – साथ आदिवासी महिलाओं को स्वावलंबन बनाने पर जोर दिया जा रहा।

श्रीमती नीरू शर्मा ने बताया कि समाजसेवी मूलचंद वैद और व्यांग पटवा ( समिति की सदस्य सुंदरी पटवा का पोता ) ने एक स्कूल डोनेट किया। इस अवसर पर उपरोक्त समिति की मंत्री पूजा शारदा, कोषाध्यक्ष शेफाली खंडेलवाल सहित सुंदरी देवी पटवा, विमला जैन, हेमलता सिंगोदिया, मधुलिका खंडेलवाल, निर्मला खंडेलवाल, अंजू खंडेलवाल,विनीता खंडेलवाल, प्रतिभा जैन मनीषा पुगलिया, माधुरी लखोटिया, अनीता गोलछा सहित अन्य महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।

  • योगेश दुबे की रिपोर्ट 

Popular Articles