Saturday, April 18, 2026

समता युवा संघ अंतर्गत (श्री साधुमार्गी जैन संघ) द्वारा सिलचर जैन भवन में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 

  • शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया गया

आचार्य प्रवर 1008 श्री नानालाल जी म.सा. के 26 वें पुण्य स्मृति दिवस एवं  परम् पूज्य आचार्य 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष पर 12 अक्टूबर,रविवार को समता युवा संघ अंतर्गत (श्री साधुमार्गी जैन संघ) द्वारा सिलचर जैन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कछार कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ किया गया जिसमे श्री साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष विजय कुमार जी सांड,समता महिला समिति के मंत्री आरती जी सोनावत, समता युवा संघ के अध्यक्ष धीरज गुलगुलिया,पूर्वोत्तर अंचल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कांकरिया , कछार कैंसर हॉस्पिटल से कल्याण कुमार चक्रवर्ती सहित संघ के अनेक पदाधिकारी ,सदस्य गण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कछार कैंसर हॉस्पिटल के अंतर्गत समता युवा संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष  रक्त दान किया जा रहा हे। युवाओं की भागीदारी अच्छी रही।

Popular Articles