- 401 ग्राम हेरोइन जब्त किया
नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन करोड़ मूल्य के 401 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इसकी जानकारी दी।
- VIDEO
उन्होंने बताया कि एक विशेष इनपुट पर अभियान चलाया गया। लखीपुर थाना अंतर्गत उज्जान तारापुर में असम राइफल्स के साथ संयुक्त अभियान में एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया, जिसमें 30 (तीस) साबुन के डिब्बे संदिग्ध रूप से रखे हुए थे, जिन्हें गाड़ी के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त कक्षों में छिपाकर रखा गया था। श्रीभूमि जिले के पाथरकांडी निवासी दिलवर हुसैन उर्फ लालरूआते सांगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी के दौरान निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद की गईं। कुल 401 (चार सौ एक) ग्राम संदिग्ध हीरोइन और एक आईफोन मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संदिग्ध मादक पदार्थ चंफाई, मिज़ोरम से अवैध रूप से लाया गया था। बरामद पदार्थ को प्रक्रिया के अनुसार जब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


