Sunday, September 6, 2026

ब्रह्मज्योति संस्थान, सिलचर ने 25 छठव्रति परिवारों के बीच सूप और पूजन सामग्री वितरित किया

  • छठव्रतियों की पूजा संपन्न कराने में ब्रह्मज्योति संस्थान सामने आया। मारवाड़ी समाज का भी मिला सहयोग ।
  • अन्य व्रतियों को भी पूजन सामग्री दिया जाएगा।

छठी मईया की आस्था एवं पूजा में आर्थिक अभाव कोई बाधा न बने, ऐसे में छठव्रतियों की पूजा संपन्न कराने में ब्रह्मज्योति संस्थान सामने आया।

मारवाड़ी समाज का भी सहयोग मिला। छठी मईया का व्रत रखी 25 महिलाओं को सूप और व्रत के अन्य प्रमुख पूजन सामग्री वितरित किया गये। प्राचीन एवं ऐतिहासिक अन्नपूर्णा मंदिर में वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। छठ व्रतीयों के बीच पूजन सामग्री (सूप,नारियल, साड़ी,आटा,गुड,घी,फल इत्यादि) का वितरण किया गया।

ब्रह्मज्योति संस्थान, सिलचर,कछार की तरफ से युगल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि 25 व्रती परिवारों के अलावा कई अन्य व्रतियों को भी पूजन सामग्री दिया जाएगा। सामग्रियों को पारंपरिक रूप से बांस या पीतल के सूप या डलिया में सजाया जाता है और छठ पूजा के अनुष्ठान में उपयोग किया जाता है।

संस्थान के वरिष्ठ सदस्य परमेश्वर लाल काबरा, राजकुमार दुबे सहित युगल किशोर त्रिपाठी, श्री मति रुपतारा दीक्षित, श्रीमती राजकुमारी मिश्रा,श्री मति गायत्री दुबे, प्रमोद जायसवाल, विश्वजीत यादव, श्रीमती सबिता जायसवाल, श्रीमती सरोज मिश्रा, श्रीमती किरण त्रिपाठी, सुपर्णा तिवारी, आनंद प्रसाद दुबे, रंजीत साहू, श्रीमति ऊषा साहू,चंद्रशेखर ग्वाला आदि की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि छठव्रतियों को पूजन सामग्री वितरित करने में तमाम लोग खुले मन से सहयोग किया ।

Popular Articles