- 201 ग्राम हेरोइन जब्त, नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी
नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास के जिम्मेदारी संभालने के बाद अभियान को और तेज कर दिया गया है। इस क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ मूल्य के 201 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
- VIDEO
बताया गया कि कछार पुलिस ने लखीपुर थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों की पहचान मणिपुर के तामेंगलांग जिले के जिरिबाम हैथोल के निवासी लिनबोई हुंगसाई, कछार जिले के ह्मारखुलीन के निवासी लालरिंगथांग ह्मार और बरजोना हमार के रूप में हुई है। एनएच 37 पर पैलापूल के पास संदिग्ध हेरोइन ले जा रहा था।
स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उनकी तलाशी लेने पर, निम्नलिखित सामान बरामद किया गया और वीडियोग्राफी के तहत कानून के अनुसार जब्त कर लिया गया। 15 प्लास्टिक साबुन के डिब्बों में संदिग्ध हीरोइन थी जिसका वजन 201 ग्राम था। एक आईफोन सहित चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है। संदिग्ध प्रतिबंधित वस्तुओं की ड्रग डिटेक्शन किट (डीडीके) से जांच की गई, जिसके परिणाम सकारात्मक आए। हेरोइन (बैंगनी रंग) की पुष्टि हुई। एनडीपीएस अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।


