Sunday, September 6, 2026

फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कछार पुलिस का अभियान तेज, दो और गिरफ्तार, अब तक कुल 17 धरे गए 

  • पुलिस ने जारी किया नंबर, कहा, फोन कर फर्जी डॉक्टरों के बारे दे सकते हैं जानकारी
  • जानकारी देने वाली की पहचान गुप्त रखी जाएगी 

फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कछार पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया। इस क्रम में दो और फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने पकड़ा है। अब तक जिले में कुल 17 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। कछार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए अभियान से जुड़ी जानकारी साझा की।

  • VIDEO

उन्होंने बताया कि फर्जी डॉक्टरों की धर पकड़ के लिए पुलिस की ओर से एक मोबाइल (6026903329 क्राइम ब्रांच) नंबर भी जारी किया जा रहा। कछार वासियों से यह अनुरोध किया गया गया है कि किसी के पास कोई फर्जी डॉक्टर के बारे में जानकारी है, तो वह दिए नंबरों पर सूचित कर सकता है। पुलिस ने यह भरोसा दिलाया कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखा जाएगा।

फिलहाल फर्जी डॉक्टरों की धर पकड़ में द्वारबंद थाना अंतर्गत रोजकांदी चाय बागान इलाके के छोटोजलेंगा द्वितीय खंड निवासी सुपाल राय को रोगी देखते समय रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। वह फार्मेसी में बाकायदा मरीज देख रहा था। उसका एक निजी चैंबर भी है। दूसरी गिरफ़्तारी सिलचर शहर, तारापुर से हुई। एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए, कछार पुलिस ने इंद्रजीत रॉय (39 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

वह गाँव टाटपारा, थाना: समुक्तला, जिला: जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) का निवासी है। लेकिन यहां वर्तमान में एमएए आयुर्वेद, ई एंड डी कॉलोनी, तारापुर में विजिटिंग डॉक्टर के रूप में मरीजों का इलाज करता है। उपरोक्त दोनों फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Popular Articles