- बेरेंगा तृतीय पार्ट की खिलोग्राम गांव की घटना
सिलचर शहर में गो हत्या और गोमांस की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। कछार पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कछार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बेरेंगा तृतीय पार्ट की खिलोग्राम गांव की घटना है।
- VIDEO
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान, तीन कसाई पकड़े गए। उनकी पहचान राहुल हुसैन लस्कर, फैजुल अहमद मजूमदार और अब्दुल करीम लस्कर (बापिन) के रूप में हुई है। सभी स्थानीय निवासी है। उनके पास से लगभग 80 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस, एक दाओ, एक गाय का सिर और एक गाय की खाल जब्त की गई। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


