Saturday, April 18, 2026

असम राइफल्स – कछार पुलिस के संयुक्त अभियान में 6 करोड़ मूल्य की याबा टैबलेट जब्त 

  • पकडे गए व्यक्ति के पास से  20,000 प्रतिबंधित याबा टैबलेट जब्त

असम राइफल्स और कछार पुलिस के एक संयुक्त अभियान में 9 नवंबर 2025, रविवार को कछार जिले में लगभग छह करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद हुई है। एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान के दौरान, टीम ने सिलचर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सिलचर बाईपास रोड पर पकडे गए व्यक्ति के पास से  20,000 प्रतिबंधित याबा टैबलेट जब्त हुआ।

उस व्यक्ति के पास से मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, असम राइफल्स इस क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियानों में अग्रणी रही है और मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए नियमित अभियान चलाती रही है। यह ज़ब्ती मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Popular Articles