Saturday, April 18, 2026

दिल्ली ब्लास्ट घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति को कछार पुलिस ने हिरासत में लिया 

  • हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान नजरुल इस्लाम बर्भुइया के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड शिक्षक है।

दिल्ली ब्लास्ट घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति को कछार पुलिस ने हिरासत में लिया है। टिप्पणी क्यों की, इसके पीछे उसकी मंशा क्या रही होगी, पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान नजरुल इस्लाम बर्भुइया के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड शिक्षक है।

VIDEO

सिलचर, रंगपुर निवासी बर्भुइया ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर सोशल मीडिया पर एक ऐसी टिप्पणी की, बुरी तरह फंस गया। कछार जिले पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने कहा कि पुलिस ने उसके टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही। वहीं जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत कुमार पाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए बर्भुइया ने सोशल मीडिया पर दिल्ली ब्लास्ट घटना को लेकर पोस्ट किए वीडियो के नीचे अपने कमेंट में “इलेक्शन इज कमिंग अहेड” लिखा है। एएसपी पाल ने कहा कि संभवतः इस व्यक्ति ने इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। उनकी इस टिप्पणी पर माहौल हिंसक भी हो सकता है। ऐसे में क्या सोचकर बर्भुइया ने कमेंट किया होगा।

पुलिस पूछताछ कर रही है। दिल्ली ब्लास्ट एक दुखद घटना है, कइयों की जान गई है। पूरा देश मर्माहत है। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए व्यक्ति के टिप्पणी से माहौल ख़राब भी हो सकता है, लिहाज़ा पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

Popular Articles