- मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा, असम पुलिस सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके नफरत फैलाने या आतंक की महिमा मंडन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तेजी और दृढ़ता से कार्रवाई करना जारी रखेगी।
VIDEO
देश की राजधानी के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में असम पुलिस ने असंख्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर राज्य के कई जिलों में अनेक लोगों ने गलत कमेंट किया है।
कामरूप में पांच, तामूलपुर व कार्बी आंगलोंग से एक – एक, शोणितपुर व गोलाघाट से दो – दो, बोगाईंगांव से तीन, ग्वालपाड़ा से दो, बरपेटा से चार, कछार से एक, नलबाड़ी से तीन, होजाई से दो, बाक्सा व दरंग से तीन – तीन, जोरहाट से एक, साउथ सलमारा से दो, कछार से एक और कामरूप से एक लोगों की पहचान की गई है। इसके पूर्व कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गत कल मंगलवार को कछार से भी एक को हिरासत में लिया गया था।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता विश्व शर्मा ने बुधवार (आज) को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा की। इस घटना ने पूरे देश में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है, जहां विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक घायल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मत्तिउर रहमान (दरंग), हसन अली मोंडल (ग्वालपाड़ा), अब्दुल लतीफ (चिरांग), वजहुल कमाल (कामरूप) और नूर अमीन अहमद (बोंगाईगांव) के रूप में हुई है।
ये सभी राज्य के विभिन्न जिलों से पकड़े गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा, दिल्ली विस्फोट के संबंध में असम पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को ऑनलाइन आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री फैलाने के लिए गिरफ्तार किया है। असम पुलिस सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके नफरत फैलाने या आतंक की महिमा मंडन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तेजी और दृढ़ता से कार्रवाई करना जारी रखेगी।


