- नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी
कछार जिले के लखीपुर इलाके के जिरीघाट पुलिस स्टेशन अंतर्गत जुजांग पहाड़ क्षेत्र ड्रग्स तस्करों तथा प्रतिबंधित ड्रग्स छिपाने का अड्डा बनता जा रहा है। जुजांग पहाड़ क्षेत्र में छिपाकर रखे लगभग साढ़े तीन करोड़ मूल्य के 664 ग्राम बरामदगी के बाद कछार पुलिस भी यह संदेह किया है कि उक्त पहाड़ी क्षेत्र ड्रग्स तस्करों के लिए अड्डा बनता जा रहा।
- VIDEO
ऐसे में कछार पुलिस संजीदगी के साथ कड़ाई से कार्रवाई कर रही। उल्लेखनीय है कि यह पहाड़ी क्षेत्र मणिपुर सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर सक्रीय रहते हैं। पुलिस अनेक मर्तबा इस इलाके से ड्रग्स की बरामदगी के अलावा तस्करों की धर पकड़ भी है।
ताजा घटना में लखीपुर थाना 140/25 धारा 21(बी)/29 एनडीपीएस के तहत गत दिनों , गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक के बयान के आधार पर, लखीपुर थाना अंतर्गत जुजांग पहाड़ियों के जंगल क्षेत्र में व्यापक तलाशी ली गई क्योंकि यह संदेह था कि गिरफ्तार आरोपियों ने उस क्षेत्र में और भी मादक पदार्थ छिपाए हैं। तलाशी के दौरान, संदिग्ध हेरोइन से भरे 50 साबुन के डिब्बों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया।
प्रतिबंधित पदार्थ का वजन 664 ग्राम था और ड्रग डिटेक्शन किट से हेरोइन की पुष्टि हुई। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत कुमार सेन ने चलाए गए अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तीन ड्रग्स तस्कर दबोचे गए थे, जिनमें एक मणिपुर के तमेंगलोंग और दो लखीपुर के ही निवासी थे। एक तस्कर के साथ पूछताछ के दौरान मिली इनपुट के आधार प्रतिबंधित हेरोइन जब्त किया गया।


