Sunday, October 18, 2026

सर्वधर्म समन्वय सभा द्वारा बराक हिंदी साहित्य समिति को मिला सम्मान

  • महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी अपने अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ‘सुंदरी मोहन सेवा भवन’ ( कल्याणी अस्पताल, श्रीकोना ) के चिकित्सक डॉ. कुमार कांति दास ( लखन दास ) के हाथो यह सम्मान किया ग्रहण 

बराक हिंदी साहित्य समिति को सामाजिक गतिविधि एवं हिंदी की प्रचार – प्रसार के लिए सर्वधर्म समन्वय सभा द्वारा सम्मानित किया गया। शिलचर के ओरिएंटल हाई स्कूल की सभागार में सर्वधर्म समन्वय सभा, बराक घाटी की शांति समिति की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया। कई विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अनेक भाषा भाषी के समितियों को आमंत्रित किया गया था।

बराक हिंदी साहित्य समिति को भी आमंत्रित किया गया था। कई अन्य संगठनों एवं विभूतियों के साथ बराक हिंदी साहित्य समिति को सामाजिक गतिविधियों एवं हिंदी की प्रचार – प्रसार के लिए सम्मानित किया गया। समिति की ओर से महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, उपाध्यक्ष दुर्गेश कुर्मी, संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल और कार्यकारिणी सदस्य बाबुल नारायण कानू की उपस्थिति रही।

इस मौके पर समिति को मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी अपने अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ‘सुंदरी मोहन सेवा भवन’ ( कल्याणी अस्पताल, श्रीकोना ) के चिकित्सक डॉ. कुमार कांति दास ( लखन दास ) के हाथो यह सम्मान ग्रहण किया। सभा महासचिव एचएम आमिर हुसैन ने समिति के लिए दीर्घायु की कामना की। बाबुल नारायण कानू ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में इस सम्मान के लिए सर्वधर्म समन्वय सभा का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का मुख्य उद्देश्य शांति और सद्भाव, एकता और मैत्री, सद्भावना, भाईचारा, समन्वय, मानवता रहा।

Popular Articles