Saturday, April 18, 2026

सिलचर और लखीपुर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस, “भ्रामक सूचनाओं के बीच मीडिया की विश्वसनीयता की सुरक्षा” विषय पर चर्चा 

  • मीडिया की चुनौतियों पर डाला गया प्रकाश 

देश के अन्य हिस्सों के साथ – साथ सिलचर और लखीपुर में भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 16 नवंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस मीडिया की स्वतंत्र आवाज और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका को मजबूत करने का काम करता है। सिलचर जिला मुख्यालय, कछार जिला प्रशासन कार्यालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, क्षेत्रीय ऑफिस, बराक घाटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुक्त मृदुल कुमार यादव की उपस्थिति यही।

क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार तैमूर राजा चौधरी, असम विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. चार्वाक बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लिए। इसके अलावा भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए, केंद्रीय संचार ब्यूरो और पीआईबी की क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, पंथोइबी सिंह, अंग्रेजी पत्रकार डॉ. अरिंदम गुप्ता ने अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम का संचालन संबंधित विभाग की प्रभारी एवं एसीएस श्रीमती दीपा दास ने की। मीडिया की स्वतंत्रता पर जोर दिया गया। मीडिया की चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया।

उधर सह  जिला लखीपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का पालन किया गया। लखीपुर सह- जिला आयुक्त  ध्रुबज्योति पाठक  की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और अनुमंडल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पत्रकारिता से जुड़े सम्मानित पत्रकारों के साथ इस राष्ट्रीय मीडिया दिवस को बहुत ही सुंदर तरीके से मनाया। राष्ट्रीय मीडिया दिवस पर चर्चा का विषय था “भ्रामक सूचनाओं के बीच मीडिया की विश्वसनीयता की सुरक्षा”। स्थानीय पत्रकारों और आमंत्रित वक्ताओं ने, उपरोक्त विषय पर विस्तृत चर्चा किए।

पैलापुल नेहरू कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शुभजित चक्रवर्ती, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल शुक्कुर बरभुइया, सह- जिला आयुक्त ध्रुबज्योति पाठक ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सह-जिला प्रशासन ने उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकारों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर लखीपुर सह- जिले की सहायक आयुक्त और अनुमंडल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रभारी अधिकारी पंखी हजारिका, पैलापुल नेहरू कॉलेज के प्रधानाचार्य ,डॉ. शुभोजित चक्रवर्ती, लखीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष मृणाल कांति दास,नगर पालिका के उपाध्यक्ष एल. रवीन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री अब्दुल शुकूर बरभुइयां, लखीपुर पुर्ब कछाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष और  पत्रकार  कबीर अहमद लस्कर, महासचिव और वरिष्ठ पत्रकार पुलक कुमार दास और अन्य सम्मानित पत्रकार एवं विशिष्ट आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे।

लखीपुर,पूर्व कछाड़ प्रेस क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस मनाया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कबीर अहमद लस्कर ने क्लब का ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर अध्यक्ष कबीर अहमद लस्कर, उपाध्यक्ष चंद्र नारायण सिंह, महासचिव पुलक कुमार दास, सदस्य साहादात आली बड़भुईआ आदि अपने विचार प्रकट किए। साथ ही आज की समय पर भ्रामक सूचना फैलाए जाने के कारण पत्रकारों को विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ता है इस विषय पर भी चर्चा हुई।

सभी ने स्वच्छ,सटीक, और निरपेक्ष पत्रकारिता पर जोर दिया। इस दिन के कार्यक्रम में क्लब के सदस्य गण, असीम राय, दीपिका मल्लिक,राजीव सिंह, चंद्रशेखर ग्वाला,उपदेशक अमर दास,के अतिरिक्त लखीपुर लायंस क्लब के अध्यक्ष असीम पाल,सरगम सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष सियाराम यादव भी उपस्थित रहे। सिलचर प्रेस क्लब में भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया।

योगेश दुबे – चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles