- सरकार से आग्रह किया है कि नज़रुल इस्लाम के परिवार सहित सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, राहत सामग्री वितरण और त्वरित सहायता के लिए तत्काल कदम उठाए जाएँ।
- अरकाटीपुर और छप्पनहाट चाय बागान में हाल ही में हुई आगज़नी की घटना से कई गरीब परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद भारतीय चाय मजदूर संघ के महासचिव अपने कई अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और पीड़ित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया।
दौरे के दौरान संघ ने प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियाँ और कंबल प्रदान किए। टीम ने बताया कि आगज़नी में अधिकांश परिवारों के घर, घरेलू सामान, कपड़े और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है, जिसके चलते परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
भारतीय चाय मजदूर संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि नज़रुल इस्लाम के परिवार सहित सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, राहत सामग्री वितरण और त्वरित सहायता के लिए तत्काल कदम उठाए जाएँ। संगठन ने स्थानीय प्रशासन और समाज के लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आकर इन परिवारों को सामान्य जीवन में लौटने में सहायता करें।


