- श्री परमेश्वर लाल सांवरमल काबरा परिवार के अर्थशायोग से सिलचर गौशाला प्रांगण में नवनिर्मित तुला दान कक्ष का विधिविधान से पंडित विजय शंकर पांडे द्वारा करवाया गया एवं अर्थशायोगी परिवार द्वारा किया गया।
- वीडियो
पहली दिसंबर, दिन सोमवार को श्री मोक्षदा एकादशी के शुभ दिवस पर सिलचर गौशाला में एक और नए आयाम का शुभारंभ परम गौभक्त श्री परमेश्वर लाल श्री सांवरमल काबरा परिवार द्वारा तुला दान से किया गया।
तुला दान करने के कई फायदे हैं, जिनमें स्वास्थ्य में सुधार, ग्रह दोषों का निवारण, आध्यात्मिक और मोक्ष की प्राप्ति, तथा जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता शामिल हैं। यह दान बीमारियों से बचाव, मानसिक शांति और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी सहायक माना जाता है।
स्वास्थ्य संबंधी फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना: यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दीर्घायु प्रदान करता है। बीमारियों से मुक्ति: तुला दान गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने और शारीरिक व मानसिक रोगों से बचाव करने में मदद करता है। स्वास्थ्य में सुधार: यह उन बीमारियों से राहत दिलाता है जिनका चिकित्सा उपचार मुश्किल हो या जिनका कोई प्रभावी उपाय न हो।
श्री परमेश्वर लाल सांवरमल काबरा परिवार के अर्थशायोग से सिलचर गौशाला प्रांगण में नवनिर्मित तुला दान कक्ष का विधिविधान से पंडित विजय शंकर पांडे द्वारा करवाया गया एवं अर्थशायोगी परिवार द्वारा किया गया। पूजन पश्चात गौसेवार्थ यह कक्ष समर्पित किया गया। सर्वप्रथम परमेश्वर काबरा द्वारा अपना तुला दान करवा कर सामग्री गौग्रास हेतु समर्पित की।
तत्पश्चात अनेकों ने तुला दान किया। पूजा में परमेश्वर काबरा, सांवरमल काबरा, हनुमान जैन, गिरजाशंकर अग्रवाल, प्रकाश सुराना, बसंत सिपानी, सुशील कांकरिया, सुरेंद्र कोठारी, उर्मिला काबरा, रूपा काबरा, मंजू सेठिया, महेंद्र सेठिया समेत अनेक गौभक्त उपस्थित थे। समारोह पश्चात सभी गौभक्तों को अल्पाहार करवाया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी सिलचर गौशाला के महासचिव राजेश गुलगुलिया ने इसकी जानकारी दी।
योगेश दुबे


