- मधुरा सेतु का आधारशिला रखने के अलावा मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के तहत आयोजित चेक वितरण समारोह में करेंगे शिरकत
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा 6 और 7 दिसंबर को बराक घाटी में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा घाटी के दो प्रमुख जिलों, कछार और हैलाकांदी, के यात्रा के दौरान “सीएम महिला उद्यमिता” अभियान के तहत चेक वितरण और एक सेतु का आधारशिला भी रखेंगे। उनके दौरे को लेकर बराक घाटी विकास विभाग मामलों के मंत्री कौशिक राय प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण के साथ – साथ तैयारियों की समीक्षा की। कछार और हैलाकांदी जिला एवं पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा 6 दिसंबर को सुबह सिलचर पहुंचेंगे। हैलाकांदी शहर की मेला मैदान और कछार जिले के धोलाई विधानसभा क्षेत्र, बोरजलेंगा मैदान में “सीएम महिला उद्यमिता अभियान” के तहत महिलाओं के बीच चेक वितरण करेंगे। अगले दिन, 7 दिसंबर को डॉ. शर्मा सुबह 10:30 बजे सिलचर में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित मधुरा ब्रिज की आधारशिला रखेंगे।
बराक नदी पर यह ब्रिज बनना है। यह प्रोजेक्ट बराक घाटी के लिए बहुत अहमियत रखता है, क्योंकि नए ब्रिज से इंटर-डिस्ट्रिक्ट कनेक्टिविटी बढ़ने, ट्रैफ़िक मूवमेंट आसान होने और इलाके में लंबे समय तक चलने वाली इकोनॉमिक ग्रोथ में मदद मिलने की उम्मीद है। इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री शहर की डीएनएचएस विद्यालय मैदान में सिलचर की महिलाओं के बीच महिला उद्यमिता के चेक वितरण के आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। इस समारोह के बाद वह गुवाहाटी लौट जाएंगे।


