- मिजोरम से आए वाहन के गुप्त कक्ष में छिपाकर रखा था मादक पदार्थ
वीडियो
कछार पुलिस ने ड्रग्स खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस 2.2 करोड़ रूपये मूल्य के 388 ग्राम हेरोइन जब्त की।इस सिलसिले में तीन लोग गिरफ्तार हुए । गिरफ्तार किए सभी तस्कर धोलाई थाना अंतर्गत भाग के निवासी है।
कछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सोर्स से मिली जानकारी के आधार पर, कछार पुलिस ने सिलचर पुलिस स्टेशन के तहत धुधपातील इलाके में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। एक गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MZ02C 1553 था, को रोका गया और गाड़ी के गुप्त चैंबर से 30 साबुन के डिब्बे (कुल 388 ग्राम) हेरोइन बरामद की गई।
इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम हैं । दिलदार हुसैन। नज़रुल हुसैन और जासिम उद्दीन है । गाड़ी मिज़ोरम से गुवाहाटी जा रही थी। आगे और पीछे के कड़ी का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


