Sunday, September 6, 2026

कछार पुलिस अभियान में हथियार और गोला – बारूद के साथ दो गिरफ्तार, जिरीघाट में विदेशी सिगरेट जब्त 

मादक पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी

कछार पुलिस ने हथियार और गोला – बारूद के साथ दो लोगों को पकड़ा है। कछार जिले के ढोलखाल बीओपी के सामने रूनियमित नाकेबंदी के दौरान, मिजोरम की तरफ से आ रही एक वाहन रोका गया।

अच्छी तरह तलाशी लेने पर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने मीडिया को बताया कि एक .32 पिस्टल सह मैगजीन, एक 7.65 एमएम पिस्टल सह मैगजीन के साथ 3. 7.65एमएम के पांच (05) जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

वीडियो

इस सिलसिले में, दो लोगों को पकड़ा गया। उनकी पहचान मिजोरम, आइजल के ह्मारगैहज़ुओल ह्मार , (26) और मणिपुर ईस्ट इंफाल के लालखुमलियन ह्मार (38) के रूप में हुई है। ये हथियार लखीपुर पुलिस थाना तहत ह्मारखुलिन इलाके में ले जाए जा रहे थे। कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

उधर असम – मणिपुर सीमा पर स्थित जिरीघाट पुलिस स्टेशन ने भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट बरामद किया है। इस सिलसिले में एक की गिरफ़्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि विदेशी सिगरेट की परिवहन के बारे में एक भरोसेमंद स्रोत से मिली पक्की जानकारी के आधार पर एक अशोक लेलैंड कंटेनर ट्रक को रोका।

वीडियो

कंटेनर को महाराष्ट्र अहमदनगर के निवासी दिगंबर भिवकर चला रहा था। अच्छी तरह तलाशी लेने पर, भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट बरामद की गईं और उन्हें जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सामान में 50 कार्टून थे, हर कार्टून में 50 मीडियम साइज के पैकेट थे, हर मीडियम साइज के पैकेट में 10 छोटे पैकेट थे, और हर छोटे पैकेट में 20 सिगरेट की स्टिक थीं, कुल मिलाकर 5,00,000 (पांच लाख) सिगरेट की स्टिक थीं, जो ट्रक की बॉडी में बनाए गए एक खास चैंबर में छिपाई गई थीं।

इस संबंध में कानून के अनुसार जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही।

Popular Articles