Monday, September 7, 2026

युवा साइकिल चालक पप्पू राम चौधरी का मारवाड़ी सम्मेलन ने किया भव्य स्वागत

  • मारवाड़ी सम्मेलन की सिलचर शाखा के अध्यक्ष धनराज सुराना मंत्री प्रकाश चंद सुराना के नेतृत्व में पप्पू राम चौधरी को उनकी साहसी पहल के लिए सम्मानित किया गया।

राजस्थान के साहसी साइकिल चालक पप्पू राम चौधरी, जो वर्तमान में 38,000 किलोमीटर की विशाल यात्रा पर हैं, उनके सिलचर पहुँचने पर मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। ‘एवरेस्ट’ फतह के सपने और ‘हरित मिशन’ के संदेश को लेकर देश भ्रमण पर निकले चौधरी का उत्साहवर्धन करने के लिए सम्मेलन के पदाधिकारी सर्किट हाउस पहुँचे।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन की सिलचर शाखा के अध्यक्ष धनराज सुराना मंत्री प्रकाश चंद सुराना के नेतृत्व में पप्पू राम चौधरी को उनकी साहसी पहल के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष पवन जैन, शाखा उपाध्यक्ष जितेंद्र भूरा, सह-मंत्री पारस बरडिया, कमल डागा और नंदू तिवारी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवं मंत्री ने पप्पू राम चौधरी को आगामी 25 दिसंबर को ‘अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन’ के प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

इस कार्यक्रम के तहत सिलचर में सौ से अधिक (शताधिक) पौधे लगाए जाएंगे।आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए पप्पू राम चौधरी ने कहा, “पौधरोपण और ‘ग्रीन इंडिया’ ही मेरा मुख्य मिशन है। मैं इस पुनीत कार्य में जरूर शामिल रहूँगा।” इसके साथ ही उन्होंने सिलचर के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

Popular Articles