Thursday, September 3, 2026

“बराक घाटी में हिंदी की दशा और दिशा’ विषय पर बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा किया जाएगा अकादमिक संगोष्ठी

  • सम्मेलन का उद्देश्य उक्त विषय पर अकादमिक चर्चा हेतु विद्वानों, शिक्षाविदों, लेखकों एवं शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है।
  • शोध / विचार पत्र लिखित रूप में दिनांक 6 जनवरी तक समिति द्वारा दिए गए ईमेल आईडी (stphys1@gmail.com ) पर  प्रेषित करने का अनुरोध, ताकि उन्हें संगोष्ठी के सत्रों में सम्मिलित किया जा सके।

बराक हिंदी साहित्य समिति, असम द्वारा आगामी 11 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। समिति ने बताया कि विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर “ बराक घाटी में हिंदी की दशा और दिशा ” विषय पर एक अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन होना सुनिश्चित है। इस सम्मेलन का उद्देश्य उक्त विषय पर अकादमिक चर्चा हेतु विद्वानों, शिक्षाविदों, लेखकों एवं शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है।

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी, बराक हिंदी साहित्य समिति, सिलचर के संयोजक डॉ. सुजीत तिवारी, सह – संयोजक युगल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त विषय पर शोधार्थियों, शिक्षकों, छात्रों एवं विद्वानों से शोधपत्र आमंत्रित हैं। चयनित शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा प्रकाशन हेतु भी विचार किया जाएगा। यह ज्ञात है कि शोधार्थियों, शिक्षकों, छात्रों एवं विद्वानों का हिंदी शिक्षा एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में सतत एवं महत्वपूर्ण योगदान रहे हैं।

उनके अनुभव, अध्ययन और चिंतन से यह संगोष्ठी निश्चय ही अत्यंत लाभान्वित होगी। इस संगोष्ठी में शोध/विचार पत्र प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि वे अपना शोध / विचार पत्र लिखित रूप में दिनांक 6 जनवरी तक समिति द्वारा दिए गए ईमेल आईडी ( stphys1@gmail.com ) पर उन्हें प्रेषित कर देवे, ताकि उन्हें संगोष्ठी के सत्रों में सम्मिलित किया जा सके। उनकी सहभागिता एवं विद्वत्पूर्ण योगदान समिति के लिए अत्यंत सम्मान एवं प्रेरणा का विषय होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य दो सह संयोजक डॉ. रीता सिंह और श्रीमती बिंदु सिंह यादव में प्रमुख संयोजक का सहयोग करेंगी। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष मूलचंद वैद, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी सफल आयोजन के लिए प्रमुख संयोजक एवं सह – संयोजक के साथ संपर्क बनाए हुए है।

पूर्वोत्तर हलचल ब्यूरो 

Popular Articles