Monday, September 7, 2026

मेतेई युवा महोत्सव का आयोजन, मंत्री कौशिक राय ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति किया प्रोत्साहित

  • दो दिवसीय आयोजन में 400 से अधिक युवाओं की रही भागीदारी

लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में असम मणिपुरी खेल और सांस्कृतिक संघ द्वारा दो दिवसीय मेतेई युवा महोत्सव का आयोजन किया गया । इस आयोजन के माध्यम से संगठन ने अपने समाज के युवाओं को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया।

पिछले तीन वर्षों से संघ इस खेल और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करता आ रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक कलाकारों ने मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस खेल महोत्सव में,सैपाक टेकरो, फुटबॉल, वालिबल,वुसु, आदि दस खेलों में चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य के मंत्री कौशिक राय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन हमारी युवा पीढ़ी की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक भावना को उजागर करने का अवसर मिलता है।

युवाओं और बच्चों की भागीदारी एक आत्मविश्वासपूर्ण और प्रगतिशील भविष्य की उम्मीद को दर्शाता है। इस प्रकार की आयोजन से युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में सफलता मिलेगी।

चंद्रशेखर ग्वाला 

Popular Articles