- चाय बागान क्षेत्र में आवासीय मॉडल स्कूलों का निर्माण, यूनियन परिसर में लड़कियों के छात्रावास और कौशल विकास केंद्र का निर्माण सहित विविध मांगो को बढ़ाया आगे
मंगलवार, 26 मई को, असम विधानसभा के 16वें सत्र के पहले विस परिसरमें, बराक घाटी के दो संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बराक चाय श्रमिक यूनियन के महासचिव विधायक राजदीप ग्वाला, सलाहकार डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती, संयुक्त महासचिव बिपुल कुर्मी और बाबुल नारायण कानू, सचिव सुरेश बोडाइक, संयुक्त सचिव दुर्गेश कुर्मी ने किया। बराक चाय युवा कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष लालन प्रसाद ग्वाला, सुवचन ग्वाला,अनुप बर्मा, देबाशीष कानू, लालन प्रसाद यादव, सचिन शाहू, चौधरी चरण गौड़ और अन्य सदस्यों ने किया। मुलाकात में प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को बधाई दी और कई मुद्दों पर मांग पत्र प्रस्तुत किया।

चाय बागान क्षेत्र में आवासीय मॉडल स्कूलों का निर्माण, यूनियन परिसर में लड़कियों के छात्रावास और कौशल विकास केंद्र का निर्माण, यूनियन के लिए छोटी कारों की व्यवस्था, असम विश्वविद्यालय में चाय बागान छात्रावास की स्थापना और बराक घाटी के चाय समुदाय की जातियों/टाईटलों की आधिकारिक सूची की अधिसूचना के लिए लंबे समय से लंबित आवेदन के बारे में मांग उठाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने इन सभी मुद्दों को समझते हुए तुरंत यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। सभी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और संतोष व्यक्त किया। प्रतिनिधि दल ने बराक घाटी के अन्य विधायकों से भी मुलाकात की। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी यूनियन के सह – महासचिव बाबुल नारायण कानू ने इसकी जानकारी दी।
मंगलवार को विधायक ग्वाला गुवाहाटी में असम टी जनजाति छात्र संघ (आटसा ) द्वारा आयोजित असम विधानसभा में चाय जनजाति के नव निर्वाचित विधायकों के स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।

