Friday, July 3, 2026

पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला की 79वीं जन्म जयंती मनाई गई 

  • पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे और समाज सेवा के काम करेंगे : राजदीप ग्वाला

बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला की 79वीं जन्म जयंती मनाई गई । यूनियन के महासचिव तथा उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला की उपस्थिति में पूर्व श्रमिक नेता को याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान केइस अवसर पर राजदीप ने सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि वे अपने स्वर्गीय पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे और समाज सेवा के काम करेंगे। साथ ही, सभा में यूनियन एडवाइजर डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती, एसिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी रवि नूनिया और बाबुल नारायण कानू, सेक्रेटरी दुर्गेश कुर्मी ने स्वर्गीय पूज्य ग्वाला के सामाजिक और राजनीतिक योगदान के बारे में बात की।

इनके अलावा, सभा में ऑफिस सेक्रेटरी गिरिजा मोहन ग्वाला, एसिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी बिपुल कुर्मी, को आर्डिनेटर उदित कुमार चौबे, बासंती चक्रवर्ती, उषा सिंह, नंदकिशोर तिवारी, सुभाष बाक्ती, मधुमिता पाटोआ, प्रताप कुर्मी, भास्कर दास, चंदन घोष, भाजपा एससी मोर्चा ईसी मेंबर बकुल मालाकार, दीपू देव, मालू ग्राम रंगपुर मंडल के जनरल सेक्रेटरी कानाई देबनाथ, 218 भाजपा बूथ प्रेसिडेंट तुलु देबनाथ, अमरनाथ प्रजापति, अर्चना रॉय, मिथुन तांती और विजय बाउरी, रूपा सिंह, मीता बाउरी, ओम प्रकाश कानू, संदीप साहा, विवेक रविदास, शंकु बाक्ती, विवेक कर्मकार और दूसरे लोग भी शामिल हुए। मौजूद सभी लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles