- असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भी शुभकामनाएं दी
गुवाहाटी। भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (नेटा ) ने हरीश द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेटा के अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह ने द्विवेदी को फोन कर महांत्री बनने की बधाई दी। मालूम हो कि नेटा के गठन, विस्तार और सेवा कार्य करने की गतिविधियों में द्विवेदी का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा है। सिंह ने कहा कि द्विवेदी असम भाजपा के प्रभारी है और राज्य विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को जबरदस्त और बहुमत के जादुई आंकड़ों के साथ जीत हासिल हुई। सिंह ने कहा कि द्विवेदी के निजी सचिव सुरेंद्र चौधरी से हुई बातचीत में शुभकामनाएं प्रेषित की। सिंह ने कहा कि द्विवेदी सबको साथ लेकर चलने में भरोसा करते है। सबको आशा है कि पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पूरी नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

असम विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत का मिला तोहफा, राज्य प्रभारी हरीश द्विवेदी बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री
मृगांका देव बर्मन को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई
असम विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत का तोहफा राज्य प्रभारी हरीश द्विवेदी को मिला है। पार्टी ने उनके कद को बढ़ा दिया है। हरीश द्विवेदी को अब भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। असम से ही मृगांका देव बर्मन को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम हो कि हरीश द्विवेदी का असम में भाजपा प्रहरी के रहते पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहली बार भाजपा ने यहां अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। ये बात अलग है कि पार्टी ने एनडीए दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन किया। हाल ही में 14 अगस्त को राजस्थान में होने वाले निकाय चुनावों के लिए हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। हरीश चंद्र उर्फ हरीश द्विवेदी पार्टी के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता हैं। वे बस्ती लोकसभा सीट से 16वीं (2014) एवं 17वीं (2019) लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वर्तमान में वे असम भाजपा के प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


असम भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने एक प्रेस बयान जारी कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सैकिया ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में असम को भी महत्व मिला है। राज्य के मृगांका देव बर्मन को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से असम के हर भाजपा कार्यकर्ता में गर्व और उत्साह का संचार हुआ है।
सैकिया ने उम्मीद जताई कि अपनी नई जिम्मेदारी में बर्मन अपने संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण का उपयोग करके पार्टी को और मजबूत करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर असम की संगठनात्मक भूमिका को और बढ़ाएंगे। उन्हें विश्वास जताया कि बर्मन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर असम भाजपा की संगठनात्मक ताकत एवं उपस्थिति और मजबूत होगी। मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय पदाधिकारी समिति की घोषणा कर दी है।



