Saturday, August 29, 2026

नेटा, त्रिपुरा अगरतला शाखा के महासचिव जसप्रीत सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह से मुलाकात 

  • ट्रांसपोर्ट से संबंधित कार्य के सिलसिले में दोनों के बीच हुई बातचीत

गुवाहाटी। नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ( नेटा ) का गुवाहाटी स्थित मुख्य कार्यालय में त्रिपुरा अगरतला शाखा के महासचिव जसप्रीत सिंह ( SAR Transport) का आगमन हुआ। असम की परंपरा के अनुसार उन्हें फूल और फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही नेटा का कैलेंडर और विकसित भारत 2047 की पुस्तक भेंट की गई।

जसप्रीत सिंह ट्रांसपोर्ट से संबंधित कार्य के सिलसिले में आए थे, जिस विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। नेटा ने उन्हें हर संभव मदद का पूर्ण आश्वासन दिया। नेटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में उनका संगठन मजबूती के साथ अपने ट्रांसपोर्ट भाइयों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य कर रहा है। देशभर में उनकी इकाइयां बन चुकी हैं और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में कार्य करने वालों के कल्याण के लिए पूरी तत्परता के साथ समर्पित है। नेटा को जब भी लगता है सरकार से संवाद करने की आवश्यकता है, वे अपनी बातों को आगे बढ़ने का पुरजोर प्रयास करते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles