Photo
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया ने गुवाहाटी शाखा की भूरी – भूरी प्रसंशा की है। उन्होंने कहा कि इस शाखा ने अपने सांगठनिक गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय तत्परता प्रभावित किया है।
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन को सफल आयोजन बताया। सम्मेलन के शाखाओं की सहभागिता और उत्साह ऊर्जा देने का काम किया है। आपस में संवाद और विचारों का आदान – प्रदान हुआ। समाज को आगे ले जाने का निरंतर प्रयास प्रेरणास्रोत है। गुवाहाटी शाखा की टीम सकारत्मक भूमिका के साथ काम कर रही है। गुवाहाटी में सुन्दर कार्यालय भी है।
शंकर बिरला के नेतृत्व में गुवाहाटी शाखा की टीम सम्मेलन के लिए समर्पित है। उक्त शाखा कार्यक्रम करती रहती है, जिसकी जानकारी उनतक पहुंचती रहती है। वह गुवाहाटी शाखा के समस्त पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र है। अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। विदित हो कि गुवाहाटी शाखा ने अलग से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश पति तोदी का सम्मान किया।
इस अवसर पर गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिरला सहित उपाध्यक्ष प्रदीप भूवालका, निवर्तमान अध्यक्ष सुशील गोयल, सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष सूरज सिंघानिया, सह कोषाध्यक्ष विकास जैन, माखनलाल अग्रवाल, विवेक सांगानेरिया, प्रभाष अग्रवाल प्रतिनिधिमंडल में मौजूद थे। वहीं मंजू बंसाली गुवाहाटी महिला शाखा सचिव की सम्मान किया गया।

इसके पूर्व सिलचर में आयोजित पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के 17वें दो दिवसीय अधिवेशन के बारे में गुवाहाटी शाखा ने बहुत सुंदर आयोजन बताया। गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिरला ने प्रांतीय अधिवेशन को शानदार आयोजन बताते हुए कहा कि बहुत ही अद्भुत रहा । इतने बड़े महाकुंभ में सम्मिलित होकर बहुत अच्छा लगा।


