Monday, September 7, 2026

नाली की सफाई के दौरान मिला चांदी का बड़ा दीपक स्टैंड 

Photo

सोमवार को नगरपालिका कर्मचारी नालियों की सफाई कर रहे थे। उस समय नाले में कूड़े के नीचे एक बड़ा चांदी का दीपक स्टैंड मिला। वाकया सिलचर के मालुग्राम नतून पट्टी इलाके का है। चांदी की दीपक स्टैंड मिलने के बाद भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

दीपक स्टैंड पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहली नजर में दीपक चांदी का लग रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए कल विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। माना जा रहा है कि चोरी के बाद चोर ने इसे ले जाने के लिए छिपा दिया। फिलहाल शहर में इसको लेकर खूब चर्चा है।

Popular Articles