Tuesday, September 8, 2026

असम के मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा झारखंड की चिंता छोड़े, पहले असम की आदिवासियों को एसटी का दर्जा दे: सोरेन 

सबसे पहले असम के आदिवासियों को उनका हक व अधिकार दिलाये 

जमशेदपुर ( पुड़सी पिंडा ) के मुडूत माझी बाबा बिंदे सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। सोरेन ने आदिवासियों के आदिवासी स्टेटस में शामिल न किए जाने के मुद्दे पर घेरा है।

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री व झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी डॉ. हिमंत विश्व शर्मा झारखंड प्रदेश में आदिवासियों को उनका हक व अधिकार देने की बात करते हैं, लेकिन वे अपने राज्य असम में रह रहे आदिवासियों को आदिवासी होने का दर्जा नहीं दिला सके हैं।

असम में रह रहे आदिवासियों को वहां टी-ट्राइब कहकर पुकारा जाता है। यदि सही मायने में डॉ. शर्मा आदिवासियों के हितैषी हैं तो सबसे पहले असम के आदिवासियों को उनका हक व अधिकार दिलाये। उसके बाद झारखंड में रह रहे आदिवासियों की चिंता करें।

माझी बाबा ने कहा कि दोहरा चरित्र के मानसिकता रखने वाले नेताओं का आदिवासी समाज विरोध करता है। जरूरत पड़ी तो आदिवासी समाज एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। सोनारी दोमुहानी बाबा तिलका माझी टोला में 18 मौजा के पुड़सी पिंडा जमशेदपुर की एक बैठक माझी बाबा साजेनमार्डी की अध्यक्षता में हुई। उक्त बैठक में उपरोक्त बातें निकल कही गई।

एजेंसी

Popular Articles