Monday, September 7, 2026

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने जनसांख्यिकीय असंतुलन को ठीक करने के लिए हिंदुओं से दो या तीन बच्चे पैदा करने की अपील की 

  • बंगाल घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल रहा है” असम के मुख्यमंत्री ने अमित शाह के दावों का किया समर्थन

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा द्वारा जनसंख्या के रुझान और जनसांख्यिकीय संतुलन पर दिया गया एक बयान चर्चा में है। राजनीतिक और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया है। इस बार उन्होंने हिन्दुओं से दो या तीन बच्चे पैदा करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अपील ऐसे इलाकों में जनसांख्यिकीय बदलावों को रोकने और सामाजिक निरंतरता सुनिश्चित करने के मकसद से की गई है।

डॉ. शर्मा ने समुदायों के बीच जन्म दर में असमानता चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि कई इलाकों में मुस्लिम आबादी में बच्चों के जन्म की दर ज्यादा है, जबकि हिंदुओं में जन्म दर धीरे-धीरे कम हो रही है। उनके मुताबिक, अगर इस  जनसांख्यिकीय अंतर पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके लंबे समय तक सामाजिक नतीजे हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, जिन इलाकों में हिंदू समुदाय पहले से ही अल्पसंख्यक है या अल्पसंख्यक बनने वाला है, वहां परिवारों को एक बच्चे पर नहीं रुकना चाहिए। हिंदू परिवारों को कम से कम दो बच्चे और अगर हो सके तो तीन बच्चे पैदा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। डॉ. शर्मा ने इस मुद्दे को सामाजिक स्थिरता से जोड़ते हुए कहा, “नहीं तो परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं होगा।”

जनसांख्यिकीय परिवर्तन को रोकने के लिए, जिन क्षेत्रों में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक है या होने की स्थिति में है, वहाँ उन परिवारों को एक से अधिक बच्चे होने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार लगातार मुस्लिम परिवारों को बहुत बड़े परिवार न रखने की सलाह देती है। उन्होंने कहा, “हम मुस्लिम लोगों से कहते हैं कि आठ या सात बच्चे पैदा न करें। मुख्यमंत्री ने कहा, उनका संदेश किसी खास समुदाय को निशाना बनाने के बजाय संतुलन को बढ़ावा देने के लिए था।
  • बंगाल घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल रहा है’: असम के मुख्यमंत्री ने अमित शाह के दावों का किया समर्थन
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में घुसपैठ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों का समर्थन किया, उन्हें “वास्तविक स्थिति” का प्रतिबिंब बताया और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
शाह की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, असम और त्रिपुरा घुसपैठ के खिलाफ लड़ रहे हैं, बंगाल घुसपैठियों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है। उन्हें पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। गृह मंत्री ने एक राष्ट्रीय ग्रिड का प्रस्ताव दिया है, और हम इसका स्वागत करते हैं। डॉ. शर्मा का यह प्रतिक्रिया अमित शाह द्वारा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करने के बाद आईं।
योगेश दुबे 

Popular Articles