Tuesday, September 8, 2026

आरपीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सिलचर रेलवे स्टेशन का मामला 

सनुज पनवार (32) नामक जवान उत्तर प्रदेश के बागपत इलाके के दोघट का रहने वाला है

आरपीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वाकया सिलचर रेलवे स्टेशन का है। उसने अपनी ही राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उल्लेखनीय है कि यह घटना सिलचर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे निर्माण शाखा के उप मुख्य अभियंता के कार्यालय में घटी।

Advertisement

सनुज पनवार (32) नामक जवान उत्तर प्रदेश के बागपत इलाके के दोघट का रहने वाला है। पता चला है कि सनुज सोमवार की रात डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में ‘ड्यूटी’ पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे अचानक अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को मेडिकल सेंटर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। सेना के सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले सनुज छुट्टियों में घर गया था। वह 16 अगस्त को छुट्टी से लौटा था। हालांकि, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

Yogesh Dubey 

Popular Articles