Tuesday, September 8, 2026

54 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार 

मणिपुर की ओर से आ रही स्कूटी में मिला हेरोइन

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। एक विशेष इनपुट पर लखीपुर पुलिस ने अभियान चलाया। लखीपुर थाना अंतर्गत ह्मारखावलिन इलाके में मणिपुर से आ रही एक स्कूटी की तलाशी दौरान चार साबुन की डिब्बियों में 54 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त किया।

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत लगभग 27 लाख आंकी गई है। इस सिलसिले में दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई हैं। पकड़े गए लोगों की पहचान नगुलखोलीन खोंगसाई (32) और क्सिमिंथांग सिंगसन (32) के रूप में हुई है। दोनों ही मणिपुर के तामेंगलोंग निवासी है। आगे की जांच जारी है।

Yogesh Dubey

Popular Articles