जनता में राजदीप ग्वाला और अजीत सिंह को लेकर अटकलों के बाजार गर्म
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर जिले के उधारबंद क्षेत्र में इस बार खेल जम गया है । भाजपा से लगभग एक दर्जन टिकटर्थियों की नजर है। जबकि कांग्रेस से पूर्व मंत्री अजित सिंह इस बार भी चुनावी मुकाबले के लिए भागदौड़ कर रहे । बराक चाय श्रमिक यूनियन के दो बड़े पदाधिकारी क्या आमने सामने होंगे यह अटकलों का बाजार भी गर्म है।
यूनियन में राजदीप ग्वाला महासचिव हैं जबकि अजीत सिंह कार्यकारी अध्यक्ष है। यूनियन राजदीप के समर्थन में है, और भाजपा से उन्हें टिकट मिलने की संभावना अधिक दिखाई पड़ रही। हालांकि भाजपा से टिकटर्थियों की संख्या भरमार है। किसे मिलेगा टिकट यह कह पाना मुश्किल है। इधर कांग्रेस से अजीत सिंह पिछले दो चुनाव हारने के बाद भी तीसरी बार चुनाव लड़ने के लिए आतुर हैं। कांग्रेस उन्हें इस बार कितना महत्व देगी यह समय बताएगा।
जनता में अलग ही चर्चा है । यह अटकलों का बाजार है कि भाजपा से राजदीप और कांग्रेस से अजीत के बीच सीधी टक्कर होगी क्या ? फिलहाल सब कुछ टिकट पर पक्की मुहर पर निर्भर है।
यह भी सही है कि बराक चाय श्रमिक यूनियन के दो शीर्ष श्रमिक नेता चुनावी मुकाबले के लिए क्षेत्र में बहुत मेहनत कर है। उधरबंद में भाजपा के वर्तमान विधायक मिहिर कांती सोम है । भाजपा उम्मीदवार का चेहरा बदल सकती है । जबकि कांग्रेस का अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। चूंकि अजीत के करीबी उधाबंद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीपन नंदी ने भी पार्टी टिकट के लिए आपना दावा पेश किया है।
चंद्रशेखर ग्वाला


