Sunday, September 6, 2026

एकल विद्यालय के विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र एवं प्रायः 100 ग्रामवासियों में किया गया कंबल वितरण 

  • बराक हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने कहा कि हमें देश की इतनी विकास करनी चाहिए, जिससे गांव के लोग किसी नगर में जाकर वहां के लोगो को सामग्री वितरण करे।

वीडियो

बराक हिदी साहित्य समिति की ओर से सिलचर नगर के समीप मैदान बिल ग्राम में स्थित 883 संख्यक आरकाटिपुर निम्न प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक समारोह में एकल विद्यालय के विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र एवं प्रायः 100 ग्रामवासियों में कंबल वितरण किया गया।

उल्लेखनीय हैं कि इस समिति की ओर से विगत चार वर्षों से बराकघाटी के किसी पिछड़े क्षेत्र में ठंड के समय इस प्रकार कंबल वितरण किया जा रहा हैं।

समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने कहा कि हमे देश की इतनी विकास करनी चाहिए जिससे गांव के लोग किसी नगर में जाकर वहां के लोगो को सामग्री वितरण करे। समाज में गरीबी नहीं रहे इसके लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना हैं।

समारोह को समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वरलाल काबरा (वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य), महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार महतो, कार्यकारिणी सदस्य बबूल नारायण कानू ने संबोधित किया। सभा का संचालन समिति के उपाध्यक्ष तथा वनबंधु परिषद के सिलचर चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया ने किया।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष दुर्गेश कुर्मी,  कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल , आजीवन सदस्यगण घनश्याम तापड़िया, संतलाल सिंह, रत्नेश अग्रहरी, संगठन सचिव राजन कुँवर, सक्रिय सदस्य तथा उल्लिखित विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र राय, वनबंधु परिषद के सक्रिय सदस्य मान्ना सिंहा, एकल अभियान के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबुल नुनिया, राजु कुर्मी एवं एकल विद्यालय के आचार्या सीता कोइरी, संच प्रमुख राधा रानी दास उपस्थित थे।

रत्नेश अग्रहरी के पुत्र युवराज अग्रहरी अपने जन्मदिन के अवसर पर एकल विद्यालय के विद्यार्थियों को खाता एवं पेंसिल भेंट किया। उनको चाॅकलेट भी दिया गया। सभा में उपस्थित सभी ने इस सफल आयोजन हेतु प्रसन्नता प्रकट की हैं।

Popular Articles