Friday, October 23, 2026

उपचुनाव : धोलाई सीट पर ध्रुबज्योति पुरकायस्थ होंगे कांग्रेस उम्मीदवार 

धोलाई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुबज्योति पुरकायस्थ की तस्वीर

  • कांग्रेस ने असम उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

कांग्रेस ने अगले महीने असम में पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।  उपचुनाव धोलाई (आरक्षित), सिडली (आरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी में होंगे। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में विधानसभा सदस्यों की जीत के बाद ये सीट रिक्त हो गई थी।

Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने धोलाई, सिडली, बोंगाईगांव और सामगुरी के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पांच सीट में से केवल सामगुरी सीट पहले कांग्रेस के पास थी और इसके नेता रकीबुल हुसैन यहां से विधायक थे और अब सांसद हुसैन के बेटे तंजील को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने धोलाई के लिए ध्रुबज्योति पुरकायस्थ, सिडली के लिए संजीब वारले और बोंगाईगांव सीट के लिए ब्रजेनजीत सिन्हा के नाम की भी घोषणा की। कांग्रेस ने बेहाली सीट संयुक्त विपक्षी गठबंधन के लिए छोड़ दी है।  बेहाली में हालांकि कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया है और अपना उम्मीदवार खड़ा करने की इच्छा जताई है। इसके परिणामस्वरूप, राज्य नेतृत्व ने इस सीट के संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए केंद्रीय समिति से संपर्क किया है। मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाषा

Popular Articles