Monday, September 7, 2026

नगांव में धूमधाम से मनाई गई करवा चौथ

 

समूचे देश के साथ नगांव में भी मनाई गई करवा चौथ। शहर के अनेक स्थानों में सुहागिन महिलाओं ने परंपरागत रूप से यह त्यौहार मनाया। दरअसल हिंदू परिवारों में उत्साह से मनाए जाने वाला करवा चौथ पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत रखा।

यह व्रत सूरज उगने के साथ शुरू हो जाता है और चंद्रमा की पूजा के बाद महिलाएं अपना व्रत पति के हाथों से मिठाई खाकर खोलती हैं। शहर के श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी में इस अवसर पर दाधीच समाज की महिलाओं ने करवा चौथ माता की पूजा विधि विधान से की। तत्पश्चात समय अनुसार चांद निकलने पर चंद्रमा की पूजा की। फिर अपने पति से आशीर्वाद लेकर महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी महिलाओं ने बड़े धूमधाम से करवा चौथ माता की पूजा की।

डिंपल शर्मा

Popular Articles