Monday, September 7, 2026

एमएलए कप लखीपुर – 2025 फुटबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट, सीजन 4.0, का भव्य शुभारंभ, मंत्री कौशिक राय, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ बने साक्षी 

  • टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न जीपी से कुल 388 टीम और 5697 खिलाड़ी ले रहे भाग 

कछार जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में लाबक चाय बागान मैदान में “प्रज्ञा योजना” के तहत एमएलए कप -2025 फुटबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट, सीजन 4.0  का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में असम के मंत्री तथा क्षेत्र के विधायक कौशिक राय और राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ ने टूर्नामेंट का श्रीगणेश किया। क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

मंत्री कौशिक राय ने अपने संबोधन में इस टूर्नामेंट आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। लाबक चाय बागान मैदान में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, जिला आयुक्त मृदुल यादव, पुलिस अधीक्षक (कछार) नुमाल महत्ता, जैश्री टी. ई कंपनी अध्यक्ष हरीश चंद्र मल पाणि, मणिपुरी विकास बोर्ड चेयरपर्सन श्रीमती रीना सिंह, लखीपुर नगर पालिका बोर्ड चेयरमैन मृणाल कांति दास एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति थे।

युवा खिलाडियों की ये भावना सचमुच खुशी का है। एमएलए कप-2025 में इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न जीपी से कुल 388 टीम और 5697 खिलाड़ी भाग ले रहे। जीपी स्तर की सभी भाग लेने वाली टीम को मंत्री राय और राज्यसभा सांसद ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उद्घाटन दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। चाय बागान और विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों ने नृत्य किया।कछार भाजपा उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, सिलचर जिला परिषद उपाध्यक्ष दिव्यज्योति बाउरी आदि की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ सहित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने क्षेत्र,मणिपुरी ,रंगमई ,कछाड़ी, झुमर, बिहु आदि सहित विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का मनोरंजन किया। स्वागत भाषण में क्षेत्र के विधायक तथा राज्य के मंत्री कौशिक राय ने कहा कि पिछले 2022 से क्षेत्र में एमएलए कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आज चौथे सीजन का प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में से खिलाड़ी उभर कर आ रहें हैं।

खिलाड़ियों में उत्साह वर्धन के लिए पिछले वर्ष सभी खिलाड़ियों को जर्सी और फुटबॉल प्रदान किया गया था, वहीं इस वर्ष सभी खिलाड़ियों को बुट उपहार दिया गया, साथ ही सभी टीमों को जर्सी और फुटबॉल भी दिया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की भागीदारी में काफी संतोषजनक वृद्धि हुई है। मंत्री ने घोषणा किया कि जनवरी 2026 में एमएलए कप जूनियर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, दश दिनों में गांव पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का समापन होगा तथा  विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता प्रारंभ किया जाएगा।

सांसद कणाद पुरकायस्थ ने अपने संबोधन में मंत्री कौशिक राय को इस प्रकार का आयोजन के सराहना की। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण इलाकों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उभारने तथा उत्साह बढ़ाने का अवसर मिला है। उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा खेल तथा सांस्कृतिक विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों का सराहना किया।  जिला आयुक्त मृदुल कुमार यादव ने खिलाड़ियों को एक सच्चे खिलाड़ी का मनोवृत्ति से, पुरे लगन और निष्ठा के साथ खेलने हेतु उत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन दुलन बाउरी ने किया।

पिछले वर्ष की विजेता टीमें बोआली चेंगजुर  गांव पंचायत टीम, और दीघली लखीछेरा गांव पंचायत, टीम के बीच आज का प्रारंभिक मैच द्वारा इस वर्ष का एमएलए कप सीजन 4 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि तथा राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ ने गेंद पर किक मारकर आज के मैच का शुभारंभ किया। रेफरी परिमल साहा ने आज के मैच परिचालन किया। मैच के दौरान भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles