- 31 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा करेंगे अनावरण
इंतज़ार की घड़ी ख़त्म होने वाली है और सिलचर में 1857 के संग्राम के नायक, अद्वितीय योद्धा व राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा अमर बलिदानी मंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण होगा।
VIDEO
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के हाथो प्रतिमा का अनावरण होगा। मंत्री कौशिक राय रविवार, 24 अगस्त को घुंघुर बाईपास मंगल पांडेय चौक पर पहुंचे। शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति के साथ बातचीत की। मंत्री कौशिक राय ने प्रतिमा अनावरण की तैयारियों को देखा और जानकारी ली। इस दौरान मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति के महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, कार्यकारी अध्यक्ष मानव सिंह सहित अन्य की उपस्थिति थी।
उल्लेखनीय है कि शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा अनावरण बाद मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा एक सभा को भी संबोधित करेंगे। मूर्ति स्थापना समिति की निगरानी में पंडाल बनाने का काम जारी है। गोल सर्किल का भी रंग रोगन जारी है। ज्ञातव्य हो कि घुंघुर बाईपास पर स्थित गोल सर्किल ( चौक ) में महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल, अमर बलिदानी पांडेय की प्रतिमा स्थापित किया गया है।
वहीं सिलचर महानगर में रंगीरखाड़ी प्वांट्स पर स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नई प्रतिमा का लोकार्पण भी 31 अगस्त को ही मुख्यमंत्री को हाथो ही होगा।
Yogesh Dubey – Purvottar Halchal


