Saturday, April 18, 2026

कछार : छह करोड़ मूल्य के 1175.15 ग्राम हेरोइन के साथ मणिपुर की दो महिला सहित तीन तस्कर पकड़े गए

  • मणिपुर से मिजोरम होते हुए आ रहे थे सिलचर  
  • ड्रग्स खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी 

वीडियो देखे

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में कछार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कछार पुलिस ने लगभग छह करोड़ मूल्य के 1178.15 (लगभग 1.2 किलो ) ग्राम हेरोइन जब्त किया। इस सिलसिले में मणिपुर, तामेंगलां की दो महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत कुमार पाल ने बताया विशेष इनपुट के आधार पर एसएसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम ने अभियान चलाया। जिले के धोलाई थानांतर्गत एनएच 306 पर मिजोरम सीमा से सटे लैलापुर पुलिस चौकी के सामने मणिपुर से मिजोरम होते हुए सिलचर आ रही एक बोलेरा पिकअप की तलाशी ली गई।

सीटों के अंदर और गुप्त स्थानों पर ड्रग्स को छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान पुलिस तीन 94 प्लास्टिक के साबुन की डिब्बियों में हेरोइन जब्त किया। इसके अलावा तीन मोबाइल हैंडसेट और ड्रग्स के लिए उपयोग की गई वाहन को भी बरामद किया गया।

पकड़े गए लोगों की पहचान बैल्हिंग कोकी डियो-थांगहेन कोकी, किमनेइलहाई डौंगेल, और 3 हेनखोलुन डौंगेल के रूप में हुई है। सभी तलाशी और ज़ब्ती स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के तहत की गई। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई धोलाई थाना मामला संख्या 137/2025, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(सी)/25/29 के तहत जारी है।

न्यूज़ रिपोर्टयोगेश दुबे 

Popular Articles